आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसी हो डाइट?

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसी हो डाइट?

सेहतराग टीम

हमारे शरीर के सभी अंग काफी महत्वपुर्ण होते हैं और सभी अलग-अलग कामों के लिए सभी अंग जरुरी होते हैं। ऐसे ही आंखें हमें दुनिया देखने में मदद करती है। वैसे आंखें केवल दखने के लिए ही नहीं बल्कि सेहत का हाल बताने में भी मदद करती हैं। यह इसलिए क्योंकि जब हमें कोई बीमारी होती है तो सबसे पहले हमारे आंखों की चमक फीकी पड़ती है। यह देखकर सभी को पता चल जाता है कि हम बीमार है। इसलिए आंखों को सुंदर बनाना ज्यादा जरुरी होता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे अपने आंखों को स्वस्थ कैसे रखें? 

पढ़ें- ऑफिसों में बढ़ रहा है तनाव, क्या बीमार हो रहा है कॉरपोरेट इंडिया?

कॉर्निया को कैसे सेहतमंद बनाए

हमारे आंखों का सबसे जरुरी हिस्सा कॉर्निया है जो हमारी आखों में सामने से दिखने वाली वस्तुओं के प्रतिबिंब को बनाने में मदद करता है। इसी से हम किसी वस्तु, व्यक्ति या जगह को पहचान पाते हैं। कॉर्निया और विजन को सही करने के लिए हमे विटामिन-ए की आवश्यकता होती है। इसलिए हमें विटामिन ए युक्त भोजन करने चाहिए।  

ब्लाइंडनेस से बचने के लिए

विटामिन-ए की आवश्यकता सिर्फ कॉर्निया को ठीक करने के लिए ही नहीं बल्कि आंखों में सूखापन ना आए इसलिए भी विटामिन ए युक्त भोजन करना चाहिए। अगर टीयर डक्ट्स सूख जाती हैं तो कॉर्निया सॉफ्ट हो जाती है। इससे अंधेपन की समस्या हो सकती है।  

शिमला मिर्च और कद्दू

भारतीय रसोई में बनने वाले भोजन का अगर हम रोजाना सेवन करे तो हमारा शरीर स्वस्थ्य रहेगा। यहीं नहीं तब हमें विटामिन-ए की कमी भी नहीं होती है। लेकिन अगर आपको नॉनवेज खाना अधिक पसंद है, तब भी अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, कद्दू और शिमला मिर्च शामिल करें।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स

हमारी आंख के रेटिना में ओमेगा-3 फैटी एसिड DHA की फॉर्म में पाए जाते हैं। ये हमारी आखों में सूजन को रोकता है। जो डायबीटिक रेटिनोपेथी (डायबीटिज के दौरान आंख में होनेवाली बीमारी) होने से रोकता है। साथ ही यह आंखों में आंसुओं के प्रोडक्शन को बढ़ाकर ड्राई आई की समस्या भी दूर करता है। चिया सीड्स, नट्स और कई कुकिंग ऑइल से इसे प्राप्त कर सकते हैं।  

कॉर्निया को प्रोटीन देने के लिए

हमारी आंखों में कॉर्निया सबसे महत्वपूर्ण पार्ट होता है। इसके सेल्स और स्ट्रक्चर को सही बनाए रखने के लिए हमारी आखों की कोशिकाओं में कोलेजन की जरूरत होती है। कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है, जो कॉर्निया और स्क्लेरा (आंख की पुतली का सफेद भाग) का निर्माण करने में मदद करता है।

राइबोफ्लेविन 

राइबोफ्लेविन को विटमिन-B2 के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारी बॉडी में ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया को धीमा करता है। राइबोफ्लेविन का सेवन मोतियाबिंद होने से रोकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर शरीर में राइबोफ्लेविन की कमी लंबे समय तक बनी रहती है तो मोतियाबिंद होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसे आप ओट्स, मिल्क से प्राप्त कर सकते हैं।

मोतियाबिंद से बचाव के लिए

पिछले दिनों आंखों से संबंधित एक स्टडी में यह बात सामने आई कि यदि कोई व्यक्ति हर दिन अपनी डेली डायट में करीब 490 मिलीग्राम विटमिन-C का सेवन करता है तो उनमें मोतियाबिंद जैसी समस्या होने की संभावना 75 प्रतिशत तक घट जाती है। जबकि जो लोग 125 ग्राम या इससे कम विटमिन-सी लेते हैं, उनमें मोतियाबिंद होने की संभावना 75 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

विटमिन-B की फैमिली के ये सदस्य

विटमिन-B फैमिली के मुख्य रूप से 3 विटमिन हमारी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इनमें विटमिन B6, B9 और B12 शामिल हैं। इन तीनों विटमिन्स का कॉम्बिनेशन आंखों में होमोसिस्टीन को बनने से रोकता है। यह एक हानिकारक अमीनो एसिड है, जो सूजन बढ़ाता है। इससे आंखों में विजन लॉस की दिक्कत हो जाती है।

आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करे

विटमिन-E एक ऐसा पॉवरफुल ऐंटिऑक्सीडेंट है, जो हमारी स्किन सेल्स को प्रोटेक्ट करता है। इनमें हमारी आंखों की कोशिकाएं भी शामिल हैं। हमारे शरीर में मौजूद मुक्त कण (Free Radicals) जो अस्थिर मॉलेक्यूल्स की तरह काम करते हैं और कई बार आंखों की सेल्स को नुकसान पहुंचा देते हैं।

नियासिन 

नियासिन यानी विटमिन-B3 शरीर के अंदर भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने का काम करता है। साथ ही यह ऐंटिऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है, जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। नियासिन हमारी आंख में ग्लॉकोमा (glaucoma) नामक बीमारी होने से रोकता है, जिसमें आंख की ऑप्टिक नर्व डैमेज हो जाती है। फलियां और मशरूम इसकी पूर्ति कर सकते हैं।

थाइमीन 

थाइमीन विटमिन- B1 को कहा जाता है। यह मुख्य रूप से दो तरह से काम करता है। पहला-बॉडी सेल्स की कार्यप्रणाली को सही बनाए रखता है और दूसरा, खाने से ऊर्जा का उत्पादन करता है। यह आंखों की मसल्स को स्मूद और एनर्जेटिक रखने का काम करता है। साबुत दालें, मीट और फिश से मिलता है।

विटमिन-E से भरपूर खाना

विटमिन ई की प्राप्ति के लिए आपको सूखे मेवे, मूंगफली, सिंघाड़ा, अखरोट, मखाना, एवकाडो, सलमन फिश और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ध्यान रखें कि पर्याप्त पोषक तत्वों के लिए किसी भी एक चीज पर निर्भर ना हों। बल्कि सभी तरह के फल सब्जियां अपनी डायट में शामिल करें।

ल्यूटिन और जिजेनथिन

ल्यूटिन और जिजेनथिन ऐसे कैराटेनॉइड्स हैं जो हमारी आंखों के मैक्युला और रेटिना में पाए जाते हैं। ये आंखों को हार्मफुल ब्लू लाइट से प्रॉटेक्ट करते हैं। हालांकि इसकी डेली इनटेक डोज और सेफ सप्लिमेंट डोज अभी तक तय नहीं है। ये दोनों तत्व हमें पालक, केल, कोलर्ड ग्रीन्स से प्राप्त होते हैं।

इसे भी पढ़ें-

त्वचा की सुरक्षा के लिए होली खेलने के पहले और बाद में क्या करें, जानें डॉ. दीपाली भरद्वाज से...

दबे पांव आता है 'साइलेंट' हार्ट अटैक, क्या आपको पता हैं इसके आने के ये 5 संकेत?

मसूड़ों से खून क्यों आता है? जानें कारण, लक्षण और घरेलू उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।